सफेद बालों से बचने के घरेलु उपाय | Home Remedies for white hair treatment in hindi

Safed Balon ko Kala karne ke Gharelu Upaye | white hair treatment in hindi

सफेद बालों से बचने के घरेलु उपाय | White Hair Home Remedies

आज कल मानसिक तनाव और दवाइयों की वजह से हमारे बाल सफेद होने लगते है| बालों की सही देखभाल न होना, और प्रदूषण के कारण भी हमारे white hair हो जाते है|  हम छोटी ही उम्र में अपने बालो में कलर करने लगते है जिसके कारण बाद में यह और भी खराब हो जाते है ऐसे में हम आपको बालों के सफेद होने से बचने के कुछ घरेलू उपाय बताएँगे जिसके कारण बालो को सफेद होने से रोका जा सकता है|

पपीता | Papaya for white hair treatment in hindi:

आप एक कच्चा पपीता ले| इसको पीस कर एक पेस्ट बना ले और अच्छे से अपने बालों में लगाए| आधा घंटा इस पेस्ट को लगा रहने दे और फिर अपने बालों को धो ले| यह प्रकिर्या हफ्ते में दो बार करे| ऐसा करने से आप के बाल काले होना शुरू हो जाएगे|

प्याज | Onion for White Hair Treatment :

प्याज का रस बालों के लिए बहुत ही लाभदायक है| आप रोज नहाने से आधा घंटा पहले इस रस को बालों की जड़ो में लगाए| कुछ दिनों के बाद ही बाल काले होना शुरू हो जाएगे| अगर आप प्याज के रस को किसी लोहे के बर्तन में निकले और दो दिन बाद इसे अपने बालों में लगाए| ऐसा करने से आपके बालों में बहुत जल्दी फर्क पड़ने लगेगा|

आँवला | Amla for white hair treatment:

आँवले के पाउडर में नींबू का रस मिला कर लगाने से बाल काले हो जाते है| अगर आप इसको लोहे के बरतन में एक दिन के लिए रखे तो यह और भी ज्यादा उपयोगी होगा| आप आँवले के छोटे-छोटे टुकड़े कर के धुप में सुका ले| और इसका पाउडर बना के थोड़ा सा पानी मिला के अच्छे से पीस ले और अपने बालों में लगाए|

बादाम | Almonds as Home Remedies for white hair treatment in hindi:

आप रात को पानी में थोड़े से बादाम भिगो दे| और सुबह उठ कर इसका पेस्ट बना ले और अपने बालों में लगाए| अगर बादाम के साथ काले तिलो को भी पीस कर पेस्ट बना ले और अपने बालों में लगाए तो आपके बाल बहुत जल्द लम्बे और काले होना शुरू हो जाएगे| इसका उपयोग लगातार एक महीने तक करे| आपके बाल काले होना शुरू होंगे| आप बादाम के तेल में आँवले का रस भी मिला सकते है|

घी | Ghee as white hair treatment in hindi:

Ghee for white hair treatment in hindi

रोजाना नहाने से पहले शुद्ध देसी घी की बालों में मालिश करे। लगातार यह मालिश करते रहने से आपके बाल काले होंगे और बालों का गिरना भी बंद हो जाएगा| अगर आप गाय का घी अपने बालों में लगाए तो यह और भी अच्छा है| ऐसा करने से आपके बालों में चमक आएगी|

दही | Curd as white hair treatment in hindi:

खट्टे दही को अपने बालों में लगाने से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है| बालों को धोने से पहले बालों में दही लगाए| कुछ समय बाद बालों को धो ले| आप दही में टमाटर का रस मिला कर लगाए| ऐसा करने से बाल लम्बी उम्र तक काले रहेंगे| आप दही में मेथी के पत्ते पीस कर पेस्ट बना कर अपने बालों में लगाए| आपके बाल काले हो जाएगे। आप दही में नींबू,और थोड़ी सी कालीमिर्च भी मिला कर लगा सकते है| इन्हे आप सुन्दर बालों के उपाय के रूप में भी इस्तेमाल में ला सकते हैं।

गाजर | Carrot as white hair treatment in hindi:

गाजर में बहुत सारे विटामिन,मिनरल्स,बैक्टीरिया होते है| इसका जूस पीने से जितना फायदा हमारे शरीर को होता है उस से कई ज्यादा फ़ायदा इसका  बालों में लगाने से होता है| आप हफ्ते में दो बार गाजर का जूस अपने बालों में लगाए| आप के बाल काले होने लगेंगे|

अदरक | Ginger as white hair treatment in hindi:

अदरक के रस को बालों में लगाने से बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है| आप अदरक को छील कर छोटे-छोटे टुकड़े कर ले| अभ इसका पेस्ट बना ले अगर आप इस पेस्ट में थोड़ा सा शहद भी मिला कर लगाए तो आपके बाल लम्बे समय तक काले और बरकरार रहेंगे|

मेहंदी | Mehndi to get rid of White Hair:

आप अपने बालों में मेहंदी लगा कर भी अपने बालों को काला कर सकती है| आप किसी लोहे के बर्तन में रात को मेहंदी भिगो दे| आप इसमें दो चमच चाय का पानी,थोड़ा सा आँवले का पाउडर,थोड़ा सा नींबू का रस भी मिला दे| और सुबह उठ कर लगा ले| इसको आधा घंटे के लिए अपने बालों में लगा रहने दे और फिर अपने बालों को धो ले| ऐसा करने से बाल लम्बे होंगे और सफेद होने से रोका जा सकता है| यह प्रकिर्या महीने में एक बार करे| आप मेहंदी में मेथी दाने का पेस्ट बना के भी लगा सकती है| आप रात को मेथी दानो को पानी में भिगो दे और सुबह इसका पेस्ट बना कर मेहंदी में मिक्स कर दे और अपने बालों में आधा घंटा के लिए लगा ले| ऐसा करने से भी आपके बालों को सफेद होने से रोका जा सकता है|

 

 

Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *