कमजोर नाखूनों को मजबूत करने के लिए सरल घरेलू उपचार | Brittle Nails Home Remedies in hindi

हर कोई सुंदर नाखूनों को पाने का प्रयास करता है, लेकिन खराब नाखून सुंदरता खराब कर सकते हैं| कमजोर और खराब नाखून आसानी से टूट सकते हैं यह एक आम समस्या है जो पुरुष और महिला दोनों को प्रभावित करती है| नाखूनों के खराब होने के तीन प्रमुख कारण हैं: वृद्धावस्था, नेल पोलिश का अधिक उपयोग और लगातार पानी का उपयोग| खराब नाखूनों को एक बिमारी का नाम भी दिया जा सकता है| आप आसानी से सरल घरेलू उपचार के साथ खराब नाखूनों का इलाज कर सकते हैं जो आपके नाखूनों को मजबूत बना देगा।

कमजोर नाखूनों को मजबूत करने के लिए सरल घरेलू उपचार (Brittle Nails Home Remedies in hindi/nakhuno ko kaise majboot banaye banaye)

  1. नारियल तेल| Coconut oil for Brittle Nails

नारियल तेल सबसे अच्छा और सरल कमजोर नाखूनों को मजबूत करने के लिए सरल घरेलू उपचार है| नारियल का तेल कमजोर और खराब नाखूनों के लिए बहुत पौष्टिक है। नारियल के तेल में संतृप्त वसा होती है जो कि एक अच्छा मोस्चराइजर का काम करता है|

नारियल के तेल को गर्म करें और प्रत्येक नेल पर इसे लगाएं और अच्छी तरह धीरे धीरे पांच मिनट तक मालिश करें| इससे रक्त परिसंचरण में सुधार होगा और नाखूनों को मोस्चराइजर मिलेगा| इस उपाय को दिन में दो से तीन बार करें| जब तक आपके नाखून स्वस्थ और मजबूत नहीं हो जाते, तब तक इन उपचारों का कई हफ़्तों तक उपयोग करें| नाखूनों के इलाज के लिए जैतून का तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

  1. सेब का सिरका | Apple vinegar for Brittle Nails

सेब का सिरका खराब नाखूनों के लिए एक अच्छा उपाए है| सेब का सिरका पोषक तत्वों से भरा हुआ है जो आपके नाखूनों के लिए स्वस्थ हैं, जैसे कि विटामिन, पोटेशियम, मैग्नीशियम, कैल्शियम, और लोहा इसके अलावा, इसमें मैलिक एसिड और एसिटिक एसिड होता है जो नाख़ूनों में पैदा  होने संक्रमण को रोकता है|

एक छोटी कटोरी में सेब का सिरका और पानी बराबर मात्रा में मिलाएं। इस मिश्रण में अपने नाखूनों को कुछ देर के लिए भिगो कर रखें| इस  विधि को दिन में एक बार करें| ऐसा करने से धीरे धीरे आपके नाख़ून मजबूत हो जायेंगे|

  1. विटामिन ई ऑयल | Vitamin E Oil for Brittle Nails

अक्सर खराब नाखूनों का कारण नमी की कमी होती है| विटामिन ई तेल आपके नाखूनों को मोस्चराइज करता है| तेल निकालने के लिए विटामिन ई कैप्सूल खोलें। बिस्तर पर जाने से पहले अपने नाखूनों पर तेल लगाएं अच्छी तरह धीरे धीरे पांच मिनट तक मालिश करें| अपने नाखूनों में बदलाव के लिए  इस विधि को सप्ताह में दो बार करें|

  1. समुद्री नमक | Sea Salt

समुद्री नमक नाखूनों के लिए एक अच्छा  खनिज है| यह आपके ख़राब नाखूनों को मजबूत करता है और नाखुनो में शानदार चमक लाने में मदद करता है| एक छोटी कटोरी गर्म पानी में दो बड़े चम्मच समुद्री नमक मिलाएं। इस मिश्रण में दो बूँद नींबू का रस डालें| इस मिश्रण में अपने नाखूनों को 10 से 15 मिनट तक भिगोएँ और गरम पानी से धो लें| इस उपाय को हफ्ते में दो या तीन  बार लागू करें और बहुत जल्द आप परिणाम देखेंगे।

  1. नींबू का रस : Lemon Juice

आपको केवल आधे निम्बु का रस लेना है और उसमें अपने नाखुनो को कुछ देर के लिए भिगो दें| हर नेल के लिए यह करो और अपने नाखून को गर्म पानी से धो लें। यह इसलिए है क्योंकि, नींबू का रस में विटामिन सी होता है, एक शक्तिशाली एंटीऑक्सिडेंट्स जो मुक्त कणों से लड़ता है और स्थिति को और बिगड़ने से रोकता है|
नाखून मज़बूत करने के उपाय

 

 

Save

Save

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *