Best “Quotes on Yoga in Hindi” for Inspiration and Motivation

दोस्तों आज की हमारी ये पोस्ट है योग पर आधारित। यहाँ पर हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ बेहतरीन, motivational और inspire करने वाले Quotes on Yoga in Hindi. इन Yoga Quotes in Hindi को आप अपने Social Media accounts पर शेयर कर सकते हो और दूसरों को भी योगा करने के लिए प्रेरित कर सकते हो।

योग कोट्स हिंदी में

लोगों की जिंदगी में अभी कुछ सालों से काफी भागदौड़ शुरू हो गई है। सब अपनी नौकरियों में बहुत व्यस्त हो चुके हैं। किसी को पैसे की पड़ी है तो किसी को बढ़ती प्रतिद्वंदिता की। लोगों के लिए अब सिर्फ पैसा ही सब कुछ है जिसको कमाने के लिए वह मेहनत भी करता है। किंतु आजकल इस दौर में जितनी रफ्तार से जनता बढ़ रही है, उतनी ही रफ्तार से लोगों में मानसिक तनाव भी बढ़ता जा रहा है। इन परिस्थितियों के चलते योगा सबकी जिंदगियों में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। यह खुशहाल और समृद्ध बनाने के लिए स्वास्थ्य के इष्टतम स्तर को विकसित करता है।

Yoga एक संस्कृत शब्द है जिसकी उत्पत्ति शब्द “युज” से हुई है जिसका अर्थ होता है ‘जोड़ना’। सीधे शब्दों में कहें तो योगा का अर्थ होता है खुद की आत्मा को भगवान से मिलवाना ताकि एकता और शांति का अनुभव कर सकें।

स्वामी दिगंबर जी के अनुसार , “योग आत्मा से परमात्मा का मिलन होता है।”

योग एक जीवन विज्ञान है जो शरीर के स्वास्थ्य और मन के सामंजस्य से संबंधित है। Yoga का मुख्य उद्देश्य तनावमुक्त और स्वस्थ दिमाग के साथ एक स्वस्थ शरीर प्रदान करना है। योगा का अगर हम नियमित रूप से अभ्यास करते रहे तो हम अपना शरीर और दिमाग उच्च स्तर तक शांत और शुद्ध कर सकते हैं। योगा की मदद से हमारी ग्रंथियां संतुलित रूप से काम करती हैं। यह हमारे ज्ञानेंद्रीय अंगों को ठीक से काम करने के लिए नियंत्रित करने की क्षमता को विकसित करता है और हमारे कई रोग भी बिना इलाज की ही ठीक हो जाते हैं।

 

Quotes on Yoga in Hindi

Quote 1: सच यह है कि Yoga समय लेता नहीं समय देता है।

यह बात बिल्कुल सच है कि योगा समय लेता नहीं समय देता है। जब आप अपना समय योगा करने में व्यतीत करते हैं तो आपका शरीर स्वस्थ होता है और दिमाग भी शांत होता है। और जब आप मानसिक रूप से और शारीरिक रूप से स्वस्थ होंगे तो आपकी उमर बढ़ती है।

Yoga Day Quotes In Hindi

Quote 2: योग स्वयं को भीतर से देखने के लिए एक दर्पण है।

जब आप योगा करते हैं तो आपका मन शांत होता है और आप एकाग्र भाव से ध्यान लगाते हैं, जिससे आपको आत्मिक शांति प्राप्त होती है। जब हमारा मन शांत होता है तो हमें स्वयं को भीतर से जानने का मौका मिलता है, हम खुद को अच्छे से समझ पाते हैं और भीतर से देख पाते हैं।

Quote 3: Yoga सिर्फ चीजों को देखने के तरीके को नहीं बदलता है बल्कि यह देखने वाले को बदल देता है।

जब आप योगा करते हैं तो आपका मन शांत हो जाता है और जब आप शांत मन से चीजों को देखते हैं तो आपका चीजें देखने का नजरिया अलग होता है। जब आप शांत मन से चीजें देखते हैं तो सिर्फ आपके देखने का नजरिया नहीं बल्कि आप भी बदल जाते हैं और आपके सारे निर्णय भी बदल जाते हैं।

Yoga Quote 4: योगा का अर्थ है – शरीर, मन और आत्मा को ऊर्जा, शक्ति और सुंदरता से जोड़ना।

योगा की उत्पत्ति एक संस्कृत शब्द युज से हुआ है जिसका अर्थ होता है ‘जोड़ना’। जब आप योगा करते हैं तो सिर्फ आपका मन ही शांत नहीं होता बल्कि आपके शरीर के अंग भी लचीले हो जाते हैं और आप सुंदर दिखने लगते हैं। योगा आपकी आत्मा को ऊर्जा और शक्ति प्रदान करता है और अगर आप अपना ध्यान केंद्रित करके योगा करें तो यह आपकी आत्मा का मिलन परमात्मा से भी कराता है और आपको एकता का अनुभव होता है परमात्मा से।

Quotes on Yoga in Hindi for success

Quotes on Yoga in Hindi for Success

Quote 5: Yoga आपको सिखाता है कि आपको अपने शरीर को कैसे सुनना है।

जब आप योगा करते हैं तो आप के अंग ढीले होते हैं और आपकी मांसपेशियां खिचती हैं। योगा से आपको अपने शरीर की जरूरत है पता लगती है और आपका शरीर धीरे-धीरे करके मजबूत होता है और लचीला भी होता है इसलिए योगा आपको सिखाता है कि आपको अपने शरीर को कैसे सुनना है और कैसे तंदुरुस्त और स्वस्थ बनाना है।

Quote on Yoga 6: जो कोई भी अभ्यास करता है वह योग में सफलता प्राप्त करता है लेकिन आलसी व्यक्ति नहीं। लगातार अभ्यास ही सफलता का रहस्य है।

अगर आप योगा का अभ्यास हर दिन करेंगे तो आप एक शांत और स्वस्थ शरीर पाने में विजय प्राप्त करेंगे, लेकिन अगर आप आलसी हैं तो आप जैसे हैं, वैसे ही रहेंगे। किसी भी चीज का लगातार अभ्यास करने से हम उस चीज को करने में माहिर हो जाते हैं और उस चीज को माहिरता से करने में विजय प्राप्त करते हैं।

Quote 7: योगा केवल कुछ आसनों को दोहराना नहीं है – यह जीवन की सूक्ष्म ऊर्जा की खोज है।

यह बात बिल्कुल सच है कि योगा केवल कुछ आसनों को दोहराना नहीं है। जब आप हर दिन योगा करते हैं तो आपके शरीर के अंगो का खिंचाव होता है और आपको मन की और शारीरिक शांति मिलती है। जब आप शांत होते हैं, तभी आप अपनी सूक्ष्म ऊर्जा की खोज कर सकते हैं।

Quotes on Yoga in Hindi

Quote 8: जब आप खुद को सुनते हैं, तो सब कुछ स्वाभाविक रूप से आता है। यह अंदर से आता है, जैसे कुछ करने की इच्छा शक्ति। संवेदनशील होने की कोशिश करें, यही योग है।

जब आप अपने आप की सुनते हैं, तो सब कुछ आपको मिलता है, आपकी खुद की इच्छा से। आपका कुछ काम करने की खुद की इच्छा होती है और आप दिल से मेहनत करना चाहते हैं। संवेदनशील होने की कोशिश करें। हर चीज को बिल्कुल शांत होकर मन से समझने की कोशिश करें और और उस कार्य को पूर्ण करें और प्रतिदिन अभ्यास करें, यही योगा है।

Hindi Yoga Quote 9: शरीर को कसरत से लाभ होता है और मन को शांति से लाभ होता है।

जब आप कसरत करते हैं, योगा करते हैं, तो आपका शरीर स्वस्थ होता है इसलिए शरीर को कसरत करने से लाभ होता है और जब आप ध्यान लगाकर कसरत करते हैं तो आपका दिमाग भी शांत होता है, जिससे आपके मन की शांति प्राप्त होती है और आपके मन को लाभ होता है।

Quotes on Yoga in Hindi for Inspiration

Quote 10: अपने शरीर का ख्याल रखें, यह एकमात्र जगह है जहां आपको रहना है। योग करें ।

आपको प्रतिदिन योगा करना चाहिए ताकि आपका शरीर स्वस्थ रहे। योगा करने से ना केवल आपका शरीर स्वस्थ रहता है बल्कि बिना इलाज के ही काफी रोग ठीक हो जाते हैं। अपने शरीर का ख्याल रखें क्योंकि यही एकमात्र ऐसी जगह है जहां आपको अपना पूरा जीवन बिताना है।

Quotes on Yoga in Hindi for Students

Quote 11: असली Yoga अभ्यास है – आप जिस दिशा में जाना चाहते हैं उसके लिए निरंतर अभ्यास करते रहे।

असली योगा तब होता है, जब आप हर दिन उसका अभ्यास करते हैं। आप जिस मंजिल को भी प्राप्त करना चाहते हैं, उसके लिए आपको निरंतर अभ्यास करते रहना चाहिए आपको सफलता जरूर मिलेगी।

Quote 12: योगा 99% अभ्यास है और 1% थ्योरी है।

योगा बार-बार करते रहने से ही फायदा होता है। यदि आपको योगा के बारे में 1% भी जानकारी हो और आप उसका 99% अभ्यास करते रहे हैं, तभी योगा करने का आपको बहुत फायदा होगा।

योगा कोट्स

Quote 13: आपका शरीर तो योगा कर सकता है परंतु आपका जो मन है आपको उसे मनाने की आवश्यकता है।

जब तक आप किसी चीज को करने के लिए अपने मन को मनाते नहीं है, तब तक आप उस चीज को नहीं कर पाते हैं। यदि आप अगर कुछ करने की ठान ले तो आप उसे हासिल कर लेते हैं। आपका शरीर तो जो आप चाहेंगे वह करने को राजी हो जाएगा, किंतु आपको जिसे मनाना है वह आप का मन होता है।

Quotes on Yoga in Hindi 14: Yoga आपको वर्तमान क्षण में लेकर जाता है। ‌ यही वह जगह है जहां जीवन मौजूद है।

जब आप योगा करते हैं तो आप वर्तमान समय को, जो आपकी जिंदगी में अभी चल रहा है, उसको शांत मन से और बहुत गहराई से जान सकते हैं। वर्तमान समय वह होता है जहां आपका जीवन अभी मौजूद है। योगा करने से आप उस समय को बहुत गहराई से और अच्छे से समझ सकते हैं।

Quote 15: योगा अपनी जागरूकता केंद्रित करने के लिए आध्यात्मिक बिंदु है ताकि हम पहले से ही जान सके कि हम कौन हैं।

योगा करके हम अपनी जागरूकता बढ़ा सकते हैं। जब हमारा मन शांत होगा तो अपना ध्यान केंद्रित करके आध्यात्मिकता का अनुभव कर सकते हैं और अपने आप को भली-भांति जान सकते हैं।

योग पर अनमोल विचार

Yoga Quotes in Hindi for Motivation

Quote 16: जिस योगासन से आप सबसे ज्यादा परहेज करते हैं,  उसी की आपको सबसे ज्यादा जरूरत है।

जिस योगासन से आप सबसे ज्यादा परहेज करते हैं, उसका मतलब यह हुआ कि आपको उसको करने में कठिनाई आ रही है। अगर ऐसा है तो आप समझ लीजिए कि आपको उसी योगासन को दोहराने की सबसे ज्यादा जरूरत है। क्योंकि उसी से आपको फायदा मिलेगा और शुरुआत में दिक्कत आएगी लेकिन बाद में आप उनको माहिरता से कर पायेंगे।

Quote 17: हम सब विश्व में शांति की कामना करते हैं, लेकिन विश्व में शांति तब होगी जब हम अपने मन के भीतर शांति की स्थापना करेंगे।

विश्व में इतनी अशांति क्यों फैली है, इसी कारण तो फैली है क्योंकि हमारा मन शांत नहीं है। जब तक हमारा मन भीतर से शांत नहीं होगा तब तक हम कोई कार्य सही से नहीं कर पाएंगे और अशांति बढ़ती रहेगी।

योगा पर कोट्स 18: योग एक प्रकाश है, जो एक बार जलने के बाद कभी मंद नहीं होता। आपका अभ्यास जितना बेहतर होगा, आपकी चमक उतनी ही शानदार होगी।

योग करने से जब आपके मन को शांति मिलती है तो आपका मन प्रकाशित हो जाता है। योग का प्रकाश ऐसा होता है,  जो एक बार जल जाए तो फिर उसकी रोशनी बरकरार ही रहती है। ऐसी ही आपका अभ्यास होना चाहिए, जो एक बार शुरू हो जाए तो बढ़ते रहना चाहिए ताकि जब आपको आपकी मंजिल मिल जाए,  तो आप की विजय की चमक भी शानदार हो।

Quote 19: अकेलापन महसूस ना करें, पूरा ब्रह्मांड आपके अंदर है।

आपको अकेलापन महसूस नहीं करना चाहिए, यह पूरा ब्रह्मांड और यह दुनिया सब आपके अंदर ही समाई है। यानी भगवान आपके अंदर है, तो यह पूरा ब्रह्मांड भी आपके अंदर ही है। आप सब को अपने अंदर समेटे हुए हैं तो आप अकेले नहीं हैं।

Yoga Quotes in Hindi

Hindi Yoga Quote 20: Yoga स्वयं की, स्वयं के माध्यम से, स्वयं की यात्रा है।

योगा एक ऐसी कसरत है, जो आपसे ही मेहनत करवा कर, आप के ही जरिए, आपको आपके भीतर जो चल रहा है उसका आभास कराता है। yoga आपसे, आप के ही जरिए, आपको आपके भीतर की यात्रा करवाता है।

Quote 21: योग प्रत्येक कोशिका का नृत्य है, जिसमें प्रत्येक सास का संगीत है जो आंतरिक शांति और सद्भाव जागृत करता है।

योगा एक कला के समान है जिसमें हमारी प्रत्येक कोशिका नृत्य करती है और हमारी प्रत्येक सांस हम जैसे जैसे भरते हैं, अपने अंदर वह एक संगीत की तरह हो जाती है। इस कला को करके हमें आंतरिक शांति और सुकून मिलता है और सद्भाव जागृत होता है।

Yoga par Quotes 22: हर दिन योग के लिए एक शुभ दिन है।

अगर हमें अगला दिन नसीब होता है अर्थात अगर हमें अगले दिन के सूरज की किरण देखने को मिलती है तो वह हमारे लिए शुभ दिन होता है। अगर हम हर दिन योगा करेंगे तो हम स्वस्थ रहेंगे और हमारा हर दिन शुभ हो जाएगा।

योगा कोट्स हिंदी में

योग पर अनमोल विचार

Quote 23: मन को शांत करना भी योगा है सिर्फ सिर के बल खड़ा होना नहीं।

यदि आप योगा करते हैं तो आपका मन शांत होता है। हमारे शरीर के हर हिस्से तक खून पहुंचता है जिससे हमारे सारे अंग अच्छे से काम करते हैं। जब हमारे सारे अंग अच्छे से काम करेंगे, तो हमारा मन शांत रहेगा।

Quote 24: शरीर तुम्हारा मंदिर है। आत्मा को शुद्ध रखने के लिए आप इसे स्वच्छ और साफ रखें और योगा करें।

हमारा शरीर एक मंदिर के समान है क्योंकि इसमें भगवान बसते हैं। यदि हम योगा करेंगे तो हमारी आत्मा शुद्ध रहेगी और मन भी साफ रहेगा।

Yoga Quotes in Hindi for Motivation

Quote 25: Yoga की प्रवृत्ति, जागरूकता के प्रकाश से शरीर के सबसे अंधेरे कोने को चमकाना है।

योगा की प्रवृत्ति है जागरूकता फैलाना। हमारे शरीर के कोने जहां अंधेरा है वहां परमात्मा की रोशनी का प्रकाश डालना और उसे प्रकाशित करना है।

Quote 26: योग किसी चीज से अच्छे होने के बारे में नहीं है।  बल्कि खुद के लिए अच्छा करने बारे में है।

योगा आप खुद से ही कर सकते हैं। कोई चीज आपको योगा नहीं करा सकती या कोई चीज आपके लिए योगा नहीं कर सकती । योगा आपके स्वयं की अच्छाई और मानसिक सुकून के लिए होता है और स्वस्थ रहने के लिए भी।

Quote 27: अतीत को सांस के साथ छोड़े और भविष्य को सांस के साथ अपनाओ।

आपका अतीत जैसा भी था बुरा या अच्छा उसे योगा करते समय सांस के साथ छोड़ दें और आने वाले अच्छे भविष्य को सांस के साथ अपनाएं। जब आप सांस छोड़ते हैं तो उसके साथ सारी बुराइयां भी बाहर निकाल दें। और जब आप अपने अंदर सांस खींचते हैं तो उसी के साथ सारे अच्छे विचार भी अपने अंदर खींच ले।

Quotes on Yoga in Hindi for Students

Quote 28: किसी चीज को जाने देना सबसे कठिन आसान है।

किसी भी चीज को भुलाना या गवाना आसान नहीं होता। लेकिन अगर वह चीज आपको नुकसान पहुंचा रही है, तो जितनी जल्दी आप उससे पीछा छुड़ाएं वह आपके लिए बेहतर होता है। और जब आप उससे पीछा छुड़ा लेते हैं तो आपकी जिंदगी आसान हो जाती है।

Yoga Quotes about Life in Hindi

योग किसी चीज में अच्छा होने के लिए नहीं बल्कि खुद के लिए अच्छा होने के लिए है।

त्याग करना सबसे कठिन आसन है।

बाहर क्या हो रहा है आप उसे नियंत्रित नहीं कर सकते.. लेकिन योगा से आप हमेशा नियंत्रित कर सकते हैं कि भीतर क्या चल रहा है।

हम विश्व शांति की कामना करते हैं लेकिन पूरे विश्व में शान्ति तब तक नहीं आएगी जब तक हम अपने को भीतर से शांत नहीं करते.

Yoga Quotes from Bhagavad Gita

योग खुद के लिए, खुद के माध्यम से, खुद की यात्रा है.. – भगवद गीता

Yoga Quotes about Strength in Hindi

योग मोटीवेशनल कोट्स

योगा तब शुरू होती है जब आप इसे छोड़ना चाहते हैं।

जिस Yoga pose से आप सबसे ज्यादा बचते हैं, उसी की आपको सबसे ज्यादा जरूरत है।

Yoga Quotes about Life in Hindi

योग Work-out नहीं Work-in है।

ध्यान से ज्ञान की प्राप्ति होती है.. अच्छी तरह से जान लें कि क्या आपको आगे लेकर जाता है और क्या आपको पीछे लेकर जाता है.. फिर वही रास्ता चुनिए जो आपको ज्ञान की और लेकर जाता है..

योग मोटीवेशनल कोट्स

योग वो रौशनी है जो अगर एक बार जलती है तो फिर कभी मद्धम नहीं होती.. जितना ज्यादा अभ्यास होगा उतना ही ज्यादा प्रकाश होगा.. – बीकेएस अयंगर

Yoga वो कला है जिसमें प्रत्येक कोशिका का नृत्य है, प्रत्येक सांस संगीत है और जिस से आंतरिक शांति मिलती है।

योग पर कोट्स

योग यौवन का झरना है.. जितनी आपकी रीढ़ लचीली उतने आप युवा..- बॉब हार्पर

योगा के लिए हर दिन एक शानदार दिन है..

योग बेहतरीन मौका है ये जानने के लिए कि आप कौन हैं.. – जेसन क्रैन्डेल

Hindi Yoga Quotes about Peace

सिर के बल खड़ा होना नहीं बल्कि मन को शांत करना योगा है.. – स्वामी सच्चिदानंद

आखरी शब्द: हम उम्मीद करते हैं आपको ऊपर दिए गए Quotes on Yoga in Hindi पसंद आए होंगे और आपने इनसे कुछ प्रेरणा भी ली होगी। अगर हाँ तो इन Hindi Yoga Quotes को दोस्तों के साथ पर साँझा करें। हमें कमेंट सेक्शन में बताना न भूलें कि आपको इनमे से कोनसा सुविचार सबसे अच्छा लगा। धन्यवाद्।