दिवाली की मिठाई बनाने का तरीका | Quick Diwali Sweets Recipes in Hindi

Quick Diwali Sweets Recipes in Hindi | दिवाली की मिठाई बनाने का तरीका

दिवाली का त्यौहार बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है| इस दिन सभी लोग बहुत खुश होते है| बच्चो से लेकर बूढ़ों तक इन सब में दिवाली के त्यौहार का उत्साह देखने को मिलता है| बच्चे और बड़े नए-नए कपड़े पहनते है| एक दूसरे को उपहार देते है| घरो को अच्छी तरह से सजाया जाता है| घरो में कई तरह के पकवान बनाये जाते है| इस दिन मिठाइयों का बहुत महत्व होता है| लेकिन हो सके तो आप यह मिठाईया बाजार से लेने पर परहेज करे और घर पर आप ही बनाये| आप इन कुछ तरीको से यह मिठाइयां घर पे ही बना सकती है|

Quick Diwali Sweet Recipes in Hindi

आज हम आपको बताने जा रहे हैं आसान और झटपट दिवाली की मिठाई बनाने का तरीका|

इसमें हम बिस्कुट से 2 मिठाइएं बनाना सिखाएंगे, ब्रेड से 2 मिठाइएं बनाना सिखाएंगे और इसके इलावा नारियल से 2-3 मिठाइएं तो बहुत ही आसान तरीके से बनाने वाली हैं| Diwali Sweet Recipes in Hindi

गुलकंद लड्डू बनाने का तरीका | Gulkand Laddu Recipe in Hindi

Gulkand Laddu

गुलकंद के या फिर पान फ्लेवर लड्डू बनाने के लिए एक बर्तन में 1/4 कप कंडेंस्ड मिल्क डाल दें फिर आप इसमें हरे रंग का फ़ूड कलर मिक्स करेंगे| अगर आप फ़ूड कलर इस्तेमाल नहीं करना चाहते तो 2 पान के पत्ते पीस कर इसमें मिला दें| इनको मिक्स करने के बाद मिक्सचर रेडी हो जायेगा और फिर इसमें 1 कप पिसा हुआ नारियल डालेंगे| ये नारियल आप आसानी से मार्किट से भी ले सकते हैं और घर पर भी तैयार कर सकते हैं| आप नारियल को डायरेक्ट भी इस्तेमाल कर सकते हैं या फिर आप इसे थोड़ा सेक भी सकते हैं| इसके इलावा हमने इसमें कुछ भी कुक नहीं करना है, बस मिला कर लड्डू बनाने हैं| पहले आप अपने मिक्सचर की कंसिस्टेंसी चेक कर लें, अगर आप आसानी से लड्डू बना पा रहे हैं तो इसके लिए थोड़ा सा सूखा नारियल लें और २ बड़े चम्मच गुलकंद लें| गुलकंद आप कोई किराना की दूकान से ले सकते हैं नहीं तो पान की दूकान पर पक्का मिल जायेगा| लड्डू बनाने के लिए पहले थोड़ा मिक्सचर लें, मिक्सचर की टिक्की बनाएं और इसमें थोड़ी सी गुलकंद स्टफ्फिंग के लिए रख दें और फिर इसे रोल करके लड्डू बनाएं| लड्डू बनाने के बाद इसे सूखे पड़े हुए नारियल में रोल करें, इस से ये दिखने में भी अच्छा लगेगा और खाने में भी| इतनी मात्रा के मिक्सचर से आप 6 से 8 लड्डू आराम से बना सकते हैं| अब अगर आप इस पर पिस्ते का टुकड़ा, चेरी या गुलकंद लगा दें तो ये और भी अच्छा लगेगा|

ओरिओ पेड़ा बनाने का तरीका| Oreo Peda

Oreo Peda

ओरिओ बिस्कुट से पेड़ा बनाने के लिए आपने पहले 1 बड़ा पैकेट ओरिओ बिस्कुट लेना है| इन बिस्किट्स को तोड़ कर मिक्सचर जार में डाल दें और इसके बाद इसका पाउडर बना लें| इसके बाद ओरिओ के पाउडर को मिक्सचर से निकाल कर एक मिक्सिंग बाउल में डालें| अब इसमें 1/4 कप के करीब कंडेंस्ड मिल्क डालें| इसके इलावा इसमें कुछ भी नहीं डालना, न बटर न क्रीम और न ही इसे पकाने की जरूरत है| बस बिस्कुट का पाउडर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं और मिक्स करने के बाद पेड़ा बना लें| ये बहुत ही आसान प्रोसेस है और इसका स्वाद बहुत ही अच्छा होता है| सबको ओरिओ बिस्कुट अच्छे लगते हैं, पर जब हम इसमें कंडेंस्ड मिल्क डाल देते हैं तो इसका टेस्ट और भी बढ़ जाता है| आटा गूंधने की तरह ही डोह त्यार करने के बाद आप ने इसका पेढ़ा बनाना है| पेढ़ा बनाने के लिए पहले हाथों में थोड़ा घी लगा लें और मिक्सचर लेकर पेड़ा बना लें| आप चाहें तो इसमें लड्डू का भी शेप दे सकते हैं और चाहें तो पेढ़ा भी बना सकते हैं| सभी पेढ़ा या लड्डू बनाने के बाद इस के ऊपर थोड़ा सा पिस्ता लगा दे| इस से ये देखने में भी और बेहतर लगेगा और इस तरह ओरिओ बिस्कुट का पेढ़ा त्यार हो जायेगा| आप इसे जरूर बनाएं|

मिल्क पाउडर पेढ़ा | Milk Powder Peda

Milk Powder Peda

मिल्क पाउडर से पेढ़ा बनाने के लिए पहले एक पैन में एक चम्मच घी गरम करें फिर इसमें एक तिहाई कप दूध डाल दें| दूध डालने के बाद मिला दें| दूध और घी को अच्छी तरह मिल जाने के बाद इस में तीन तिहाई यानि के एक कप से थोड़ा कम मिल्क पाउडर डाल दें| आप किसी भी कंपनी का मिल्क पाउडर डाल सकते हैं| मिल्क पाउडर डालते समय दूध को हिलाते रहें ताकि इसमें गाँठ न बने| गैस को धीमे अच्छी पर ही रखें और पाउडर का दूध में मिलने तक इंतज़ार करें| अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद इसमें एक चौथाई कप चीनी डाल दें| ध्यान रखें के मिल्क पाउडर पहले से ही मीठा होता है, तो चीनी का इस्तेमाल कम करें| अब इसे धीमी आंच पर चार से पांच मिनट पकाएं ताकि जो मिक्सचर है वो थोड़ा गाढ़ा हो जाये| इसे लगातार चलाते रहें, ताकि ये पैन में चिपके नहीं| अगर आपको इलाइची का फ्लेवर पसंद है तो आप इसमें थोड़ा सा इलायची पाउडर डाल सकते हैं| थोड़ी देर पकने के बाद आप देखेंगे के गाढ़ा हो जायेगा, जैसे की गुंधा हुआ आटा हो| अब गैस को बंद कर दें और मिक्सचर को ठंडा होने दें| ठंडा उतना ही करना है के आप आसानी से हाथ में ले सकें| अब इसे थोड़ा सा हाथ में ले और पेढ़ा बनाएं| ध्यान रखें के अगर मिक्सचर ज्यादा ठंडा हो जायेगा तो पेढ़ा बनाने में दिक्कत आ सकती है| लास्ट में इसके ऊपर पिस्ता या बादाम के टुकड़े लगाकर गार्निश करें| इस से पेड़े की सुंदरता और बढ़ जाएगी| ये आपका मलाई पेढ़ा या फिर मिल्क पाउडर पेढ़ा त्यार हो गया है| ये दिवाली की मिठाई बनाने का तरीका सबसे बढ़िया है (Diwali Sweets Recipes in Hindi)

बिस्कुट स्विस रोल बनाने का तरीका| Biscuit Swiss Roll Recipe in Hindi

Biscuit Swiss Roll

बिस्कुट स्विस रोल बनाने के लिए 10-12 मैरी गोल्ड या फिर पार्ले जी बिस्कुट, मिक्सर ग्राइंडर में डालें| या फिर आप अपने स्वाद के अनुसार कोई भी बिस्कुट ले सकते हो| बिस्कुट ग्राइंड करने के बाद इनका पाउडर बना लें| अब इस पाउडर में एक चौथाई कंडेंस्ड मिल्क मिला दें और इनको मिला कर गूंध लें| बाकि इसमें कुछ भी नहीं मिलाना है इस से एक डोह तैयार हो जायेगा| इसके बाद एक बटर पेपर लें और उसके ऊपर घी या बटर लगा दें| अब डोह को बटर पेपर के ऊपर रखें और रोटी की तरह बेल दें| अब ये बिस्कुट की रोटी के जैसे तैयार हो जाएगी| अब इसके ऊपर सूखा नारियल पाउडर छिरक दें| एक लेयर नारियल पाउडर की लगाने के बाद अब धीरे धीरे रोटी को रोल कर दें| अब रोटी को रोल करने के बाद बटर पेपर में ही लप्पेट कर कम से कम 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें| 2 घंटे के बाद ये स्विस रोल की तरह दिखेगा| अब इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें| इसके बाद आप अपने हिसाब से गार्निश कर सकते हैं| ये दिखने में और खाने में बहुत अच्छे लगेंगे| आप इसे जरूर त्यार करें, ये आपको बहुत पसंद आएगा|

कोकोनट बर्फी बनाने का तरीका | Coconut Barfi Recipe in Hindi

Coconut Barfi

नारियल की बर्फी बनाने के लिए पहले दो से तीन बड़े चमच घी को गरम कीजिये| घी गरम होने के बाद इसमें एक कप सूखा पिसा हुआ नारियल डालिये| इसे एक मिनट के लिए मध्यम आंच पर भून लीजिये| लगभग एक मिनट पकने के बाद जैसे ही आपको नारियल की खुशबु आने लगे तो इसमें आधा कप चीनी मिला दीजिये| अगर आपको चीनी कम अच्छी लगती है तो आप चीनी की मात्रा कम कर सकते हैं| नारियल और चीनी को अच्छी तरह मिलाने के बाद इसमें एक चौथाई छोटा चमच इलायची का पाउडर डाल दीजिये| इसके साथ ही इसका फ्लेवर बढ़ाने के लिए थोड़े दूध में केसर भिगो कर रख दें, जिसे हम बाद में इसमें डाल सकें| जैसे ही नारियल और चीनी अच्छी तरह मिक्स हो जाएं और रंग हल्का भूरा हो जाये तो इसमें तीन चौथाई कप दूध डाल दें| दूध डालने के बाद इसे लगातार चलाते रहे| अब इसमें भिगो के रखा हुआ केसर डाल दें| अब इसे चार से पांच मिनट तक धीमी आंच पर पकाना है| इसके बाद दूध सूखने लगेगा| अब इस मिक्सचर को गाढ़ा होने तक पकाएं| जैसे ही मिक्सचर हलवे के जैसे दिखने लगे तब इसे गैस से नीचे उतार दें और सेट होने के लिए रख दे| इसे सेट करने के लिए किसी प्लेट में घी लगाकर इसे डाल दे, फिर इसे स्पून से एक जैसा फैला दें| अब इसे गार्निश करने के लिए काजू पिस्ता या बादाम इसके ऊपर डाल दें| अब इसे सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए रख दें| एक घंटे के बाद इसे टुकड़ों में कट कर लीजिये| अब आपकी नारियल की बर्फी तैयार हो चुकी है|

ब्रैड बर्फी बनाने का तरीका | Bread Barfi Recipe in Hindi

Bread Barfi

ब्रैड की बर्फी बनाने के लिए चार से पांच ब्रैड लीजिये और उन्हें तोड़ कर मिक्सर जार में डाल दीजिये| अब इसे ग्रैंड करके ब्रेड का पाउडर बना लें| अब एक पैन में 3-4 चम्मच घी गरम कीजिये| अब इसमें ब्रैड पाउडर और 1 कप पिसा हुआ सूखा नारियल मिक्स करें और 2-3 मिनट तक धीमी आंच पर भून लें| जैसे ही इसमें से खुशबु आने लगे तो इसमें थोड़ा सा इलाइची का पाउडर और तीन चौथाई कप चीनी डालें| इन सब को अच्छी तरह से मिला दें और 3-4 मिनट के लिए धीमी आंच पर भून लें जैसे ही चीनी पिघल कर मिक्स हो जाये और हल्का रंग बदलने लगे तो इसमें एक कप दूध डालें| अब इन सब को मिला दें और 3-4 मिनट के लिए पकाएं| जैसे ही मिक्सचर हलवे के जैसे दिखने लगे तब इसे गैस से नीचे उतार दें और सेट होने के लिए रख दे| इसे सेट करने के लिए किसी प्लेट में घी लगाकर इसे डाल दे फिर इसे स्पून से एक जैसा फैला दें| अब इसे गार्निश करने के लिए काजू पिस्ता या बादाम और थोड़ा सा खोए को इसके ऊपर डाल दें| अब इसे सेट होने के लिए 1 घंटे के लिए रख दें| एक घंटे के बाद इस टुकड़ों में कट कर लीजिये| अब आपकी ब्रैड की बर्फी तैयार हो चुकी है|

तो ऐसे आप दिवाली के त्यौहार या फिर किसी भी ख़ुशी के मौके पर ये 6 झटपट और आसानी से तैयार होने वाली मिठाई बना सकते हो और खाने का आनंद ले सकते हो| इसके इलावा अगर आपके पास समय है और कुछ परम्परागत मिठाइएं बनाना चाहते हैं तो ये नीचे दी गयी कुछ मिठाइएं बनाने का आप प्रयास कर सकते हैं|

दिवाली की मिठाई बनाने का तरीका, दिवाली की मिठाइयां, दिवाली की मिठाई बनाने की विधि, Quick Diwali Sweets Recipes in Hindi, diwali sweet recipes, Easy Indian Diwali Sweets

गुजिया | Gujiya

गुजिया कई तरीको से बनाई जाती है| जैसे मावा भरी गुजिया या मावा इलाइची वाली गुजिया, जिनके ऊपर एक चीनी की परत होती है| इसके इलावा सेब गुजिया, केसर गुजिया, बादाम गुजिया, पिस्ता गुजिया या मेवा गुजिया| आप अपनी मनचाही गुजिया बना सकते है और अपने मन मुताबिक आकार दे सकते है| आप इसे ओवेन में भी बना सकते है यह वैसे ही बनेगी जैसे कड़ाही में तेल डाल कर बनाई जाती है|

हलवा | Halwa

हलवा भी कई प्रकार से मनाया जाता है| इसे बनाने के लिए आप सूजी का हलवा, बेसन का हलवा, बादाम का हलवा, मुंग दाल का हलवा, चना दाल का हलवा, सेवई का हलवा, गाजर का हलवा, लोकी का हलवा, खसखस का हलवा, आप अपनी मनपसंद का हलवा बना सकते है| सारे परिवार को पसंद आने वाला हलवा आपके परिवार को बहुत पसंद आएगा|

जलेबी | Jalebi

आप अपने घर पर जलेबी भी बना सकते है| आप पनीर जलेबी, मावा जलेबी, ख़मीर लगा के या बिना खमीर लगाए किसी भी प्रकार बना सकते है|

बरफ़ी | Barfi

आप बरफ़ी बनाना चाहते है तो आप चॉकलेट बरफ़ी, मावा बरफ़ी, बेसन की बरफ़ी नारियल की बरफ़ी, काजू की बरफ़ी, आप किसी भी प्रकार की बरफ़ी अपने मनचाहे आकर में बना सकते है|

रस-मलाई | Ras Malai

आप दूध में उबाल आने के बाद दूध में नीबू का रस मिलाये जब दूध फट जाये तो इसको कपड़े से छानकर जो छेना निकले उस छेने की रस मलाई बनाये|

लड्डू | Laddu

लड्डू चाहे बेसन के बने हो या मावा के इनका कोई जवाब नहीं होता| अगर आप बसन के बूंदी के लड्डू खाने की शौकीन है तो आप इसे घर पर बना सकती है| अगर आप को टलना अच्छा नहीं लगता तो आप इसे ओवन में भी बना सकती है| इसके इलावा आप केसर मलाई के लड्डू, नारियल का लड्डू, मावा के लड्डू, सोयाबीन के लड्डू, गूंद के लड्डू आदि| आप अपनी मन पसंद से किसी भी प्रकार के लड्डू बना सकती है|

अनरसा | Anarsa

दिवाली पे बनाई जाने वाली यह खास मिठाई है| इसे गोल-गोल आकर में बनाया जाता है| इसको मठरी के आकार में भी मनाया जाता है| इसको चावल के आटे से बनाया जाता है| आप चावल के आटे में मावा भी मिला सकते है|

पेड़ा | Peda

दिवाली के दिन पेड़ो को बनाना शुभ माना जाता है| आप मावा से बनने वाले पेड़ो को कई प्रकार से बना सकते है| मावा पेड़ा, तिलों के पेड़े, मथुरा के पेड़े, तिलों के पेड़े आदि| यह खाने में जितने ही स्वादिष्ट होते है और बनाने में भी उतने ही आसान होते है|

समोसा | Samosa

आप समोसे भी कई प्रकार के बना सकते है जैसे: आलू के समोसे, नूडल्स समोसे, पनीर के समोसे, शाही समोसे, मूंगदाल के समोसे, मीठे मावा के समोसे|

कचौरी | Kachori

कचोरिया भी हम कई प्रकार की बना सकते है जैसे खस्ता कचौरी, आलू की कचौरी, उरद-दाल की कचौरी, बेसन कचौरी, राज कचौरी आदि|

ब्रेड पकौड़ा | Bread Pakora

आप ब्रेड पकोरा सिंपल भी बना सकते है और आलू को स्टफ करके भी बना सकते है| आप ब्रेड के रोल भी बना सकते है| आप ब्रेड में पनीर डाल के भी बना सकते है|

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *