ट्रस्ट कोट्स हिंदी में | Trust Quotes in Hindi with images

दोस्तों आज की हमारी ये पोस्ट है ट्रस्ट यानि के विश्वास और भरोसे के ऊपर और इसी लिए हम यहाँ पर ट्रस्ट कोट्स हिंदी में लेकर आए हैं ताकि आपको बता सकें कि ट्रस्ट ही सब कुछ है। चाहे वो विश्वास अपने ऊपर हो या किसी दुसरे के ऊपर। ट्रस्ट वो शक्तिशाली शस्त्र है जो किसी व्यक्ति को या तो बना सकता है या तोड़ सकता है। निर्भर इस बात पर करता है कि आप भरोसा कारण लेकिन जांच कर। क्योंकि कुछ लोग तो भरोसा करने लायक होते हैं लेकिन कुछ धोखा देने वाले भी होते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि नीचे दिए गए कुछ बेहतरीन Trust Quotes in Hindi से आपको प्रेरणा मिलेगी।

 

ट्रस्ट कोट्स हिंदी में

Trust Quotes in Hindi

लानत है ऐसे प्यार पे अगर आपको उसपर भरोसा ही नहीं  – Evelyn Waugh (इवेलीन वॉ)

सच ही कहा है इवेलिन ने, केवल भरोसा ही होता है जो रिश्ते को बरकरार रखता है। अगर आपके रिश्ते में ट्रस्ट नहीं तो वो रिश्ता कोई एहमियत नहीं रखता. इस लिए यदि आप अपने साथी पर भरोसा नहीं करते हैं, तो तुरंत उस रिश्ते से बाहर निकल जाना ही बेहतर है।

भरोसे पर सर्वश्रेष्ठ कथन

उस व्यक्ति पर विश्वास न करें जिसने एक बार विश्वास तोड़ा हो। William Shakespeare (विलियम शेक्सपीयर)

 

इतने बड़े लेखक और नाटककार विलियम शेक्सपियर ने भी कहा है के अगर कोई आपका एक बार भरोसा तोड़ सकता है तो इसकी को गारंटी नहीं है कि फिर से ऐसा नहीं करेगा। इसलिए ऐसे व्यक्ति से दूरी ही भली।

ट्रस्ट तब बनाया जाता है जब कोई कमजोर होता है और आप उसका फायदा ना उठाओ। -बॉब वनौरेक

यह बात बिल्कुल सही कही है बॉब वनौरेक ने कि एक इंसान दूसरे इंसान पर तभी भरोसा कर सकता है, जब सामने  वाला उसका फायदा ना उठाए। क्योंकि भरोसे की नींव, दो लोगो के फायदे हो तो साथ हो और नुकसान हो तो साथ हो, इस बात पर टिकी होती है। परंतु जब बात सिर्फ एक के फायदे और दूसरे के नुकसान पर आती है तो वहां सिर्फ इस्तेमाल का रिश्ता बन सकता है।

यदि आप एक ऐसे व्यक्ति को अपना विश्वास देते हैं जो इसके लायक ना हो तो , आप वास्तव मैं उसे आपको नष्ट करने की शक्ति देते हैं।  -खालिद साद

खालिद साद जी की यह बात बिल्कुल सोलह आने सच है क्योंकि अगर आप किसी व्यक्ति पर विश्वास कर रहे हैं और वह उसे तोड़ दे, तो वह इसके लायक नहीं रहता की उस पर दोबारा विश्वास किया जाए। किंतु आप उस पर अगर दोबारा विश्वास कर रहे हैं तो आप स्वयं अपनी बर्बादी को न्योता दे रहे हैं।

Trust Quotes in Hindi for Whatsapp

Trust Quotes in Hindi with images

प्यार सबको करो, लेकिन भरोसा किसी किसी पर और किसी के साथ बुरा मत करो।  -William Shakespeare (विलियम शेक्सपीयर)

महान नाटककार और कवि विलियम शेक्सपियर जी ने सही सीख दी है कि हमें सबसे प्यार करना चाहिए। किसी को बड़ा या छोटा परख कर नहीं। परंतु विश्वास भी सब पर नहीं करना चाहिए। सबका भला सोचो, सबको प्यार करो, सबके साथ मधुर व्यवहार रखो और किसी का बुरा मत सोचो।

किसी ऐसे व्यक्ति पर भरोसा ना करें जो आपसे झूठ बोलता है। कभी भी उस व्यक्ति से झूठ मत बोलो जो आप पर भरोसा करता है। -मैंडी

कुछ गलत नहीं कहा मैंडी जी ने। यह बात सही है कि आपको किसी का भरोसा नहीं तोड़ना चाहिए और उस पर भी भरोसा ना करें जो आपसे झूठ बोलता हो। जो आपसे झूठ बोलता है वह आपको कल के दिन फंसा भी सकता है तो आप झूठ बोलने वालों से दूर रहे और खुद भी किसी से झूठ न बोलें।

Best Hindi Trust Quotes

आपको लोगों पर भरोसा करना चाहिए और विश्वास भी करना चाहिए नहीं तो जीना असंभव है। -Anton Chekhov (आंतोन चेखव)

महान रूसी लेखक एंटोन चेखोव ने भी यह कहा है कि लोगो पर भरोसा करना चाहिए नहीं तो जीना असंभव हो जाता है। बिना विश्वास और भरोसे के साथ आप किसी व्यक्ति के साथ नहीं रह सकते। सतर्क रहिए किंतु उस पर भरोसा भी कीजिए।

एक आदमी दूसरे आदमी पर तब भरोसा करता है जब वह दूसरे आदमी में अपने-आप को देखता है। -Gregory David Roberts (ग्रेगोरी डेविड रॉबर्टस)

एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति पर तभी भरोसा होगा जब वह दूसरे व्यक्ति में अपने आपको देखता है।  यह बात बिल्कुल सच है क्योंकि जब हम किसी का विश्वास नहीं तोड़ते हैं और सामने वाला हम पर विश्वास करता है तो हमें उससे यही उम्मीद होती है और हम भी उस पर विश्वास करने लगते हैं।

विश्वास पर अनमोल कथन

Hope Faith and Trust Quotes in Hindi

मेरा मानना है कि दुनिया में सबसे बड़ी तारीफ विश्वास है। -Jennifer McAlister (जेनिफर मैक्लिस्टर)

जेनिफर मैक्लिस्टर का मानना बिल्कुल सही है कि दुनिया में सबसे बड़ी तारीफ विश्वास है क्योंकि आजकल जब लोग अपनों को ही धोखा दे देते हैं। अपने फायदे के लिए दूसरे की पीठ पर खंजर भोंक देते हैं तो व्यक्ति किसी पर कैसे भरोसा करें। किंतु अगर आप पर कोई विश्वास कर पा रहा है तो यह बहुत गर्व की बात है।

सकारात्मक लोग यह भी जानते हैं कि किस पर भरोसा करना चाहिए और उनके दोस्त कौन होने चाहिए। – Jennifer N Smith (जेनिफर एन स्मिथ)

जब एक व्यक्ति की सोच सकारात्मक होती है तो उसे सही गलत की समझ होती है। उसे अपनी जिंदगी का अनुमान होता है। उसे पता होता है कि किस पर विश्वास करना चाहिए और किस पर नहीं और कौन उसका सच्चा दोस्त है और कौन नहीं।

Quotes on Trust in a Relationship In Hindi

खुश रहना है तो कम प्रयास करें और अधिक विश्वास करें। -Richard M. Daley (रिचर्ड एम॰ डाले)

यह बात बिल्कुल सच कही है रिचर्ड डैली जी ने कि खुश रहना है तो प्रयास कम करें। उस से क्या होगा कि आप की उम्मीदें नहीं बढ़ेगी। जिससे दुख कम पहुंचेगा और जब विश्वास अधिक होगा तो रिश्ता भी मजबूत होगा। लड़ाइयां कम होंगी तो आप खुश रहेंगे।

मैं परेशान इसलिए नहीं हूं कि आपने मुझसे झूठ बोला , किंतु मैं परेशान इस बात से हूं कि मैं अब से आप पर विश्वास नहीं कर सकता।  – Friedrich Nietzsche (फ्रेडरिक निएत्ज्स्चे)

यह बात फ्रेडरिक जी की बिल्कुल सही है की जब हम किसी एक इंसान पर से विश्वास खो बैठते हैं तो उस पर दोबारा विश्वास नहीं कर पाते। परेशानी इस बात की ज्यादा नहीं होती कि उसने भरोसा तोड़ा किंतु बड़ी परेशानी यह होती है कि उस भरोसा तोड़ने के कारण अब हम उस पर दोबारा विश्वास नहीं कर सकते। जिस बात का ज्यादा दुख पहुंचता है।

Life Quotes about Trust

सारी दुनिया विश्वास और भरोसे पर बनी है। -जेम्स बैरी , पीटर पैन

इस बात पर कोई शक नहीं है कि यह दुनिया सिर्फ विश्वास और भरोसे पर बनी है। यह बात बिल्कुल सही कही है जेम्स बैरी और पीटर पैन ने‌। एक इंसान दूसरे इंसान पर भरोसा करता है, विश्वास करता है, तभी वह लोग काम साथ में करते हैं और साथ में रहते हैं। जिससे उनका रिश्ता मजबूत होता है और चलता भी है और ऐसे ही पूरी दुनिया चलती है।

मैं उन लोगों पर भरोसा नहीं करता जो खुद से प्यार नहीं करते हैं और मुझसे कहते हैं कि मैं तुमसे प्यार करता हूं। -Maya Angelou (माया एंजेलोू)

इस बात पर कोई शक नहीं है जो माया एन्जेलो ने कही है कि उन लोगों पर कोई कैसे भरोसा कर सकता है जो खुद से प्यार नहीं करते हैं। जो खुद से प्यार नहीं करते वह खुद की फिक्र भी नहीं करते और जो खुद की फिक्र नहीं करते वह किसी और की क्या ही फिक्र करेंगे। जिन्हें खुद की फिक्र नहीं है उन पर क्या भरोसा कर सकते हैं और जहां भरोसा नहीं कर सकते वहां प्यार तो हो ही नहीं सकता।

Trust Quotes in Hindi

Quotes on Trust in a Relationship In Hindi

कोई भी शादी बिना भरोसे के लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकती। -एंटोन रॉबिंस

यह बात एंटोन रॉबिंस जी ने बिल्कुल सच ही कही है कि कोई भी शादी बिना भरोसे के लंबे समय तक जीवित नहीं रह सकती क्योंकि जहां भरोसा नहीं है, वहां प्यार नहीं है और जहां प्यार नहीं है, वहां फिक्र नहीं है, जहां फिक्र नहीं है वहां कोई रिश्ता जीवित ही नहीं रह सकता है।

जिसके पास ना तो भरोसा है और ना ही ज्ञान है और ना उसे किसी पर भरोसा है वह खुशी नहीं पा सकता। -एम.के. सोनी

एम.के .सोनी जी की इस बात पर कोई शक नहीं किया जा सकता है कि जिसके पास ज्ञान नहीं है वह कभी खुश नहीं रह सकता।  यह बात बिल्कुल सच है क्योंकि बिना ज्ञान के ना वह भरोसा जीत सकता हैऔर ना ही किसी पर भरोसा कर सकता है।

Quotes on Trust in Hindi

Trust Quotes in Hindi for Whatsapp

आप दूसरों को भरोसा करके विश्वास दिखा सकते हैं , जब अन्य लोगों ने उन्हें छोड़ दिया है। -बायरन पल्सीकर

यह बात बायरन पल्सिफर जी की व्यापार के धंधे में बहुत काम आएगी क्योंकि जब सब लोग एक व्यक्ति पर से विश्वास खो देते हैं तो वह व्यक्ति भी खुद पर से विश्वास धीरे धीरे खोने लगता है। परंतु ऐसे समय पर जब सब एक इंसान का साथ छोड़ चुके हो और आप उसका हाथ थाम कर उसको विश्वास दिलाएं कि वह बहुत काबिल है, तो खुद पर विश्वास ना होते हुए भी वह बहुत कुछ कर सकता है। तो आप उसका विश्वास जीत सकते हैं और हो सकता है वह आगे आपको फायदा दे।

ट्रस्ट कोट्स: ट्रस्ट ब्लड प्रेशर की तरह है। यह मौन है तो स्वास्थ्य के लिए अच्छा है और महत्व पूर्ण है और अगर इसका दुरुपयोग किया जाता है तो यह घातक हो सकता है। -Frank Sonnenberg (फ्रैंक सोननबर्ग)

फ्रैंक सोननबर्ग ने भरोसे को लेकर बहुत सही उदाहरण दिया है कि जब इंसान का ब्लड प्रेशर नार्मल हो तब उसका स्वास्थ्य ठीक रहता है। ऐसे ही ट्रस्ट है। जब दो लोग के बीच में भरोसा हो तो सारी बातें ठीक रहती हैं किंतु जब भरोसा टूट जाए तो रिश्ते के लिए यह बहुत हानिकारक होता है। ऐसे ही जब ब्लड प्रेशर ऊपर नीचे होता है तो वह स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है।

Trust Quotes in Hindi with Images

बस अपने आप पर भरोसा रखो फिर तुम जानोगे कि जिंदगी को कैसे जीना है। -जोहान वोल्फ गैंग वौन गोएथे

जोहान जी ने यह बात बहुत ही अच्छी बताई है कि अगर एक व्यक्ति खुद पर भरोसा रखें और कुछ कर  दिखाने की हिम्मत रखें तो मैं अपनी मंजिल तक जरूर पहुंचता है और वह जीना शुरु कर देता है वह बहुत खुश होता है। आप जब खुद पर भरोसा रखेंगे तो आप नई चीजें सीखने की हिम्मत रख पाएंगे और तभी सीख भी पाएंगे और ऐसे ही आप जीना सीखेंगे।

Hindi Quotes on Trust for Whatsapp

Broken Trust Quotes in Hindi

एक प्रतिष्ठा बनाने में 20 साल लगते हैं और इसे बर्बाद करने में सिर्फ 5 मिनट। -Warren Buffett (वॉरेन बफे)

यह बात वारेन बफेट जी ने बिल्कुल सच कही है कि एक प्रतिष्ठा बनाने में इंसान के बहुत साल और बहुत मेहनत लगती है किंतु उसके बिखरने में सिर्फ 5 मिनट लगते हैं इसलिए हमें खुद पर भरोसा रखना चाहिए और ईमानदारी से काम करते रहना चाहिए।

यदि आपको अपनी कंपनी के अंदर भरोसा नहीं है , तो आप इसे अपने ग्राहकों को हस्तांतरित नहीं कर सकते। -Roger Staubach (रोगर स्टुबैच)

यह बात रोगर स्टुबैच जी की कही हुई बहुत ही महत्वपूर्ण बात है। यदि आपको अपनी कंपनी के अंदर भरोसा नहीं है क्योंकि व्यापार में नुकसान होने का खतरा रहता है। तो यह अच्छा नहीं है, क्योंकि आप इसे ग्राहकों को हस्तांतरित नहीं कर सकते।

विश्वास पर अनमोल विचार

विश्वास करो किंतु जांच कर। -Ronald Reagan (रोनाल्ड विलसन रीगन)

यह बात रोनाल्ड रीगन जी की बहुत ध्यान देने वाली बात है कि हमें आंख बंद करके किसी पर विश्वास और भरोसा नहीं करना चाहिए। पहले हमें उसकी पूरी जांच कर लेनी चाहिए और उसको परख लेना चाहिए उसके बाद ही फिर विश्वास करना चाहिए।

जो खुद पर विश्वास नहीं कर सकता उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। -Laozi (लाओ-त्सु)

यह बात लाओ जी की बिल्कुल ठीक है कि जो इंसान खुद पर भरोसा नहीं कर सकता हम उस पर कैसे भरोसा कर ले। जिस इंसान को खुद पर ही विश्वास नहीं हो वह इंसान किसी दूसरे के विश्वास के लायक भी नहीं होता।

विश्वास पर अनमोल कथन: आप किसी पर भरोसा कर सकते हैं या नहीं, ये जान ने का सबसे अच्छा तरीका है उस पर भरोसा करना।


ट्रस्ट कोट्स हिंदी में: विश्वास सत्य से शुरू होता है और सत्य के साथ समाप्त होता है।


जैसे ही आप खुद पर भरोसा करते हैं, आपको पता चल जाएगा कि कैसे जीना है।


कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे आपके प्रति कितने ईमानदार थे, एक भी झूठ आपके विश्वास को तोड़ने के लिए पर्याप्त है, हमेशा के लिए।


भरोसे पर सर्वश्रेष्ठ कथन: एक बार जब कोई आपसे झूठ बोलता है, तो आपको उन्हें फिर से कभी नहीं मानना चाहिए! कौन जानता है कि वे फिर से आपसे झूठ नहीं बोलेंगे।


ट्रस्ट को बनाने में सालों लगते हैं, तोड़ने के लिए सेकंड, और बरकरार रखने में पूरी उम्र।


कभी कभी किसी के दिल में पहले जैसा भरोसा फिर से बनाने में पूरी उम्र भी कम पड़ जाती है।


आप चाहे कुछ भी कर लें, एक बार भरोसा टूटने के बाद वह हमेशा के लिए टूट जाएगा। आपके द्वारा की गयी गलती सुधरने का कोई तरीका नहीं है।


खुद पर विश्वास करो, धोखा खाने से बच जाओगे।


Life Quotes about Trust: जब भरोसा ही टूट जाता है तो फिर रिश्ते की कुछ ख़ास एहमियत रह नहीं जाती।


भरोसा और प्यार किसी को तब तक न दो जब तक ये न जान लो कि वो इसके योग्य है या नहीं।


कभी-कभी जो भरोसा टूटता है, वह इतना दर्द देता है, कि हम उसे भूल भी नहीं पाते।


ट्रस्ट तब बनाया जाता है जब कोई कमजोर होता है और आप उसका फायदा न उठाओ।


प्रेम और विश्वास दोनों तभी अस्तित्व में आते हैं जब कोई आपकी कमजोरियों को अपनाता है।


Trust Quotes in Hindi: विश्वास करना कठिन है और किस पर विश्वास करना है ये उस से भी ज्यादा कठिन है।


किसी को पूरी तरह से जानने में महीनों और साल भी लग जाते हैं। इतनी जल्दी किसी को अपना भरोसा मत दो।

हम उम्मीद करते हैं कि आपको ऊपर दिए गए Quotes on Trust in Hindi पसंद आए होंगे और आपको उनसे कुछ प्रेरणा भी मिली होगी। हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं कि आपको इनमें से कोनसे हिंदी ट्रस्ट कोट्स से सबसे ज्यादा प्रेरणा मिली। इन्हें अपने दोस्तों, मित्रों और रिश्तेदारों से Whatsapp और Facebook जैसे Social Media Platforms पर शेयर करना न भूलें। धन्यवाद्।