Dimag tez karne ke upay in hindi
बादाम: बादाम दिमाग को तेज करने की लिए बहुत ही अच्छा विकल्प है|(dimag tez karne ke upay main badam ka Upyog) आप रोज रात को सोने से पहले ४-५ बादाम एक कप पानी में भिगो दे| अब सुबह उठकर खाली पेट बादामों को छिल के खा ले| आप चाहे तो वह पानी भी पी सकते है| अगर आप इसे रोजाना करेंगे तो आप का दिमाग तेज होने लगेगा|आप ५-६ बादामों को अच्छे से कूट कर इसमें एक चमच शहद मिला के एक गिलास दूध में डालें| जब दूध अच्छी तरह से गर्म हो जाये तो इसको हल्का ठंडी करके पिए और दो घंटे कुछ न खाये| ऐसा करने से भी यादाशत बढ़ने लगेगी|आप बादाम के पेस्ट को मखन और मिश्री के साथ भी मिला कर भी खा सकते है| ऐसा करने से भी दिमाग तेज होगा|
ब्राह्मी: ब्राह्मी दिमाग तेज करने के लिए बहुत बढ़िया उपाय है| अगर आप दिमाग तेज करना चाहते है तो ब्राह्मी का इस्तेमाल करना शुरू करे| आप एक चमच पानी में आधी चमच ब्राह्मी की अच्छे से मिलाए और पी ले| ऐसा करने से बहुत जल्द आपके दिमाग और यादाशत ठीक हो जाएगी| इसके उपयोग अगर बच्चो के लिए किया जाये तो आप को काफी बेहतर रिजल्ट मिलेगा|इसमें एंटीऑक्सीडेंट होता है जो दिमाग की थकान को भी दूर करता है|
पालक: पालक दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय में से एक है| पालक में विटामिन ए, इ, के, सी, बी फोलिक एसिड, जिंक, पोटाशियम, मैग्नीशियम, और कैल्शियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है| जो कि हमारे दिमाग को एक्टिव रखता है| पालक में ओमेगा-३- फैटी एसिड भी होता है जो हमारे दिमाग के लिए बहुत ही जरूरी न्यूट्रिशन है| दिमागी विकास को और दिमागी एकागर्ता को बढ़ाने के लिए पालक में वो सब जरूरी पोशक तत्व मुजूद होते है जो हमारे दिमाग के लिए बहुत ही महत्वपूर्ण होते है| इसलिए आपको नियमति रूप से इसका सेवन करना चाहिए| आप चाहे तो आप पालक का सूप भी पी सकते है|
अलसी का तेल: दिमाग तेज करने की लिए अलसी का तेल बहुत ही उपयोगी है| इसका रोजाना उपयोग करने से दिमाग तेज होता है और दिमाग से जुडी कभी भी कोई बीमारी नहीं होती| बच्चो और जो लोग दिमाग से काम करते है उनको इसका सेवन जरूर करना चाहिए|
आँवला: दिमाग तेज करने के घरेलू उपाय में से एक है, आँवला भी दिमाग की विकास की लिए बहुत जरूरी है| इसमें भी बहुत से पोशक तत्व पाए जाते है जो हमे कई बीमारियों से बचा की रखते है| इसका रस हमारे दिमाग की लिए बहुत ही फायदेमंद होता है| आप सुबह उठ कर खाली पेट आँवला खाएं| आप चाहे तो आंवले का मुर्रबा भी खा सकते है या कच्चे आंवले को भी खा सकते है| लेकिन आप एक चमच आंवले की रस में दो चमच शहद की अच्छे से मिला की सेवन करे तो यह आपके दिमाग की लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है|
अख़रोट:अख़रोट हमारी याददाश्त को बढ़ाने में काफी मददगार साबित होता है| आप हर रोज दस ग्राम अख़रोट के साथ पांच ग्राम किशमिश का सेवन करे| ऐसा नियमित रूप करने से आपका दिमाग तेज चलेगा और आपकी यादाशत भी बढ़ेगी|
घी: आप रोजाना कुछ दिन लगातार गाय के घी की मालिश करे| घी को थोड़ा गर्म कर के करे| ऐसा करने से जो नसे कई वारी ब्लॉक हो जाती है वो खुलने लगेगी| ऐसा करने से दिमाग तेज होगा और कमजोरी भी दूर हो जाएगी|