Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe | दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe | दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे

एक आकर्षक मुस्कान हर व्यक्ति की इच्छा होती है| एक सुन्दर मुस्कान न सिर्फ आपकी सुंदरता में चार चाँद लगा देती है बल्कि आपके आस पास के लोगों को भी आकर्षित करती है| लेकिन अगर आपके दांत पीले हों तो ये आपकी खूबसूरती बिगाड़ देते हैं| पीले दाँतों की वजह से व्यक्ति लोगों के बीच हसने या बात करने से कतराने लगता है| अगर दांत मोतियों जैसे चमक रहे हों तो कॉन्फिडेंस तो झलकता ही है| सुंदरता आपके चेहरे से नहीं होती बल्कि आपके चमकदार और सूंदर दांतों से होती है| चेहरा सुन्दर होने के बावजूद आप के दांतो के पीले पन के कारणों से आप दुसरो की हसीं का पात्र बन जाते हैं|

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe

हमारे खाने पीने की गलत आदतों से और सही तरीके से देखभाल न करने पर हमारे दांत पीले पड़ जाते है| यह दांत बढ़ती उम्र के कारण, ज्यादा कॉफी एयर चाय पीने के कारण भी हमारे दांत पीले पड़ जाते है| ज्यादा तंबाकू और सिगरेट पीने के कारण भी हमारे दांत पीले हो जाते है| मुँह में लार की कमी से भी दांतो में पीला पन आ जाता है| रात को खाना खाने के बाद तुरंत सो जाना और ठीक से ब्रश न करना भी पीले दांतो का कारण बन सकता है|

यूँ तो मार्किट में दाँतों को सफ़ेद करने के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं लेकिन उनके कई साइड इफेक्ट्स भी होते हैं और ये प्रोडक्ट्स काफी महंगे भी होते हैं| कुछ लोग दांतो के पीलेपन से बचने के लिए बाजार से कई तरह के टूथपेस्ट और मंजन अपनाते है| जो आपके दांतो के मसूड़ो को खराब करता है और आप को वो सफेदी भी नहीं मिल पाती| इस लिए आप इससे बचने के लिए कुछ दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे अपना सकते है जिस को अपनाने से आप के दांत स्वस्थ होंगे और पीले होने से बचेंगे|

दांतों को पीला होने से कैसे बचाएँ?

  • दाँतों को पीला होने से बचने के लिए सबसे पहले आपको अपनी डाइट यानि के खाने पीने पर ध्यान रखना होगा| आप क्या कहते हैं उसका सीधा असर आपके दांतों पर पड़ता है| तम्बाकू, गुटखा, बीड़ी, सिग्रेट, शराब आपके दांतो के लिए ज़हर के समान हैं| इनके इस्तेमाल से आपके दांत पीले तो होते ही हैं साथ साथ कई बीमारियां लगती हैं|
  • कुछ भी खाने के बाद कुर्ला जरूर करें| आप कुछ भी कहते हैं वो आपके दांतों में या लार में रह जाता है इस लिए जरूरी होता है के आप कुछ भी खाने या पीने के बाद कुर्ला करें| आप इसी बात से अंदाजा लगा सकते हैं के जब आप चाय पीने के बाद चाय का कप कुछ देर के लिए ऐसे ही बिना धोये रख देते हैं तो वो चाय का कप भी पीला पड़ जाता है और उसकी सफाई करना मुश्किल हो जाता है| नियमित रूप से कुर्ला कारण इस से आपके दांत पीले नहीं पड़ेंगे|
  • दोस्तों दांतों का ध्यान रखना है तो सबसे पहले आप अपनी डाइट यानि के खान पान पर ध्यान रखें| अगर आपके पेट में गैस बनती है या कबज़ की शिकायत है तो इस तरह की प्रॉब्लम आपकी हमेशा बानी रहेगी| अपने पेट का ख्याल रखें| लगभग सभी बिमारियों की शुरआत पेट से होती है| ऐसे ही दांतों का भी सीधा कनेक्शन पेट से है| अगर आपको कबज़ ज्यादा रहती है तो पहले आप कबज़ का उपाए करें| अगर आपका पेट साफ़ रहेगा तो आपके दांत भी सही रहेंगे| दांतों को स्वस्थ रखने के लिए पहले अपने पेट को स्वस्थ रखें| इस से आपके दांत पीले नहीं पड़ेंगे| मान लीजिये अब आपका पेट भी साफ़ हो गया है और खाना पीना भी सही हो गया है तो अब पीले  दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे हो सकते हैं जो की नीचे दिए गए हैं|
  • नियमित रूप से दांतों की सफाई करें| अपने शरीर की तरह अपने दांतों का भी नियमित रूप से ध्यान रखें| हर रोज़ सुनह उठने के बाद और रात को सोने से पहले ब्रश अवश्य करें|
  • अगर आप इन नियमों का पालन करेंगे तो आपके दांत पीले नहीं पड़ेंगे| यदि किसी दवाई या बीमारी की वजह से या किसी और कारणवश आपके दांत पीले पद चुके हैं तो यहाँ पर हम आपको जो उपाए बताने जा रहे हैं उनसे आप अपने घर में मिलने वाली चीजों से ही अपने दाँतों को मोतियों की तरह सफ़ेद बना सकते हैं और वो भी कुछ ही समय में| तो चलिए जानते हैं ऐसे कुछ घरेलु उपाए जो दांतो को सफ़ेद करने में कारगर साबित होते हैं|

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe | दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे

नींबू – दांतो को सफ़ेद करने का नुस्खा #1 

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe में सबसे पहला नुस्खा है नींबू | नींबू के छिलको पे कुछ बुँदे सरसो के तेल की मिला के लगाने से दांतो का पीला पन दूर होता है और दांत मजबूत होते है| नींबू में ब्लीचिंग के गुण पाए जाते है जो दांतो पे भी अपना असर दिखाते है| आप एक नींबू के रस में 3-4 बुँदे पानी की अच्छे से मिला के खाना खाने के बाद कुला करे| ऐसा करने से दांत ठीक रहते है और मुँह से बदबू भी नहीं आती| इसके इलावा एक और तरह से आप निम्बू से दांत चमका सकते हैं| एक निम्बू लीजिये और उसका रस निकाल लें| आपको निम्बू का छिलका ही इस्तेमाल करना है| इसके लिए आप निचुड़े हुए निम्बू के छिलके को उल्टा कर लीजिये और उसपर एक चुटकी सेंधा नमक दाल कर अपने पीले दांतों पर रगडिये| ऐसा दो तीन दिन करने से आपके दांतो का पीलापन चला जायेगा और दांत मोतियों की तरह चमकने लगेंगे| आप नींबू के छिलको को भी दांतो पे रगड़ सकती है| आप नींबू में आधा चमच सोडे की अच्छी से मिला के टूथ ब्रश में लगा के अपने दांतो में रगड़े| कुछ दिनों तक दांतो का पीलापन खत्म हो जायगा आप रात को एक गिलास नींबू पानी में एक दातुन रातभर रखे और सुबह उठ कर करे|ऐसा करने से भी बहुत फायदा होगा|

आम के पत्ते – दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे #2

दांतो को सफ़ेद करने के घरेलु नुस्खे में दूसरे नंबर पर आते हैं आम के पत्ते| दोस्तों ऐसा तो बोला ही जाता है के ब्रश करने से अच्छा है दातुन कीजिये और हफ्ते में कम से कम एक बार आम की दातुन करनी चाहिए| इस से दांतों की कई बीमारियां दूर हो जाती हैं| इसी के साथ अगर आपको अपने दांत चमकदार और सफ़ेद बनाने हैं तो आम का एक नया पत्ता लीजिये और उसे धोकर चबाइए| कुछ देर चबाने के बाद जो गुद्दा बनेगा उसे अपनी उँगलियों के साथ दांतो पर फेरें| ऐसे रगड़ने के बाद दो तीन दिन में ही आप इसका चमत्कारी परिणाम देखोगे|

अमरुद और लोंग – दांतो को सफ़ेद करने का नुस्खा #3

दांतो को सफ़ेद करने के घरेलु नुस्खे में तीसरे नंबर पर आता है अमरुद और लॉन्ग| अमरुद और निम्बू कुदरती रूप से आपके दांतों के लिए सबसे उपयोगी हैं| इसके इलावा दांत पीले होने के साथ अगर आपके मसूड़ों से पस निकलती है और बदबू आती है तो वो आप अमरुद के पत्तों और लॉन्ग के साथ दूर कर सकते हैं| इसके लिए पहले आप अमरुद के छोटे नए निकले दो तीन पत्ते लीजिये| उसे आप थोड़े से पानी में डालिये उसमे थोड़ा सा सेंधा नमक डालिये और एक दो लॉन्ग डालिये| ये तीन चीज़ मिला करके आप इन्हे दस से पंद्रह मिनट तक उबालिये| उसके बाद पानी को गुनगुना होने तक ठंडा कीजिये| फिर उस पानी को जितनी देर हो सके अपने मुँह में रखिये| इस से आपके मसूड़ों से पीक, मुँह से बदबू और दांतो का पीलापन दूर हो जायेगा|

बेकिंग सोडा – दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे #4

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe में नंबर चार पर है बेकिंग सोडा| बेकिंग सोडा एक ऐसी चीज़ है जो आसानी से आपको रसोई में मिल जाती है और आपको ये जानकर हैरानी होगी के बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करके आपके दांतों में तुरंत चमक आ जाएगी और आपके दांत मोतियों की तरह सफ़ेद चमकने लगेंगे| साथ ही ये हमारी सांस की बदबू को भी कम करता है| इसके लिए आप आधा चमच बेकिंग सोडा लीजिये और इसमें बराबर मात्रा में टूथपेस्ट मिलकर एक पेस्ट त्यार कर लीजिये| अब इसमें एक चमच निम्बू का रास मिला दीजिये और फिर से अचे से मिला लें| फिर आप देखोगे के ये पेस्ट अब लिक्विड फॉर्म में हो जायेगा जिस से के आप आसानी से इस से ब्रश कर पाएंगे| अब आप टूथ ब्रश की मदद से इस से अपने दांतों को ब्रश करेंगे| आप एक चीज़ का ध्यान रखियेगा के बेकिंग सोडा का ज्यादा इस्तेमाल हानिकारक है| शुरू में इसे आप हफ्ते में केवल दो बार ही इस्तेमाल करिये और बाद में हफ्ते में एक बार इस्तेमाल करें|

संतरे का छिलका – दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे #5

Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe में नंबर पांच पर है संतरे का छिलकासंतरे के छिलको का उपयोग करने से दांतो को पीला होने से रोका जा सकता है| इसका उपयोग करने से पीले दांत कुछ की दिनों में चमकने लगेंगे| संतरे के छिलके में विटामिन सी होता है जो दांतो को मजबूत बनाता है और इसकी चमक बनाये रखता है| रोज रात को संतरे के छिलको को दांतो में रगड़े| ऐसा करने से आपके दांतो का पीलापन ठीक होने लगेगा| 10-15 दिनों तक ऐसा करने से आप के दांत चमकने लगेंगे| या फिर आप थोड़े से संतरो के छिलको को सुका ले| अच्छी तरह सकने के बाद इनको पीस के पाउडर बना के भी रख सकती है| इस पाउडर से रात को अच्छी तरह अपनी दांतो की मालिश करने से भी दांत चमक सकते है|

तुलसी – दांतो को सफ़ेद करने का नुस्खा #6

तुलसी का उपयोग करने से भी दांतो का पीलापन खत्म हो जाता है| तुलसी का उपयोग करने से पायरिया ठीक हो जाता है| आप तुलसी के पत्तो को पीस के रोजाना अपने टूथपेस्ट पे लगा के करने से पीले दांत ठीक हो जाते है| आप इस पाउडर में कुछ बुँदे सरसो के तेल की मिला के करने से और भी फायदा होता है|

सेब – दांतो को सफ़ेद करने का नुस्खा #7

सेब और गाजर जैसे फल और सब्जियां दांतो के लिए लाभदायक हैं| क्यों के इनको कच्चा खाने के लिए ज्यादा चबाना पड़ता है| आप रोजाना एक सेब खूब चबा – चबा के खाए| इसका प्राकृतिक स्क्रबिंग एक्शन दांतो के कणो को धोता है| ऐसा करने से भी दांत मजबूत होते है| इसको सुबह खाली पेट खाने से और लाभ होगा|

केला – दांतो को सफ़ेद करने का नुस्खा #8

आप केले को पीस के अच्छे से पेस्ट बना ले और कुछ दिनों तक पेस्ट को दांतों पर लगाकर अच्छे से स्क्रब करे| ऐसा करने से पीले दांत ठीक हो जाएगे|

विनेगर – दांतो को सफ़ेद करने के घरेलु नुस्खे #9

दांतो के लिए सेब का सिरका भी काफी लाभदायक है| इसके लिए आप सेब के सिरके में कुछ बुँदे नारियल के तेल की मिलाने से दांतो पर लगाने से दांतो का पीलापन दूर हो जाता है| ऐसा करने से मुँह की दुर्गंद दूर हो जाती है|

निष्कर्ष: दोस्तों सबसे पहले तो आप अपने खाने पीने और रहन सहन का ध्यान रखें ताकि न तो आपकी सेहत खराब हो और न ही आपके दांत| अपनी डाइट अच्छी रखें और दांतो को पीला न होने दें| अगर किसी कारणवश आपके दांत बीमार हो जाते हैं या पीले पड़ जाते हैं तो ऊपर दिए गए नुस्खों का आप सावधानी पूर्वक इस्तेमाल कीजिये, आपको इसका फायदा जरूर मिलेगा| अगर आपको इस से फायदा मिलता है तो आप इसे अपने दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ साँझा करें| अगर आपके पास इसके इलावा और भी कोई ऐसे आज़माये हुए दांतों को सफेद करने के घरेलु नुस्खे (Dant Safed karne ke Gharelu Nuskhe) हैं तो हमारे साथ कमेंट सेक्शन में सांझा करें|

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *